Viral Video : अमेरिका में विमान के इंजन का कवर निकला, यात्रियों की अटकी सांसें...कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेनवर (अमेरिका)। अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइन के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान उसके इंजन का कवर निकलकर 'विंग फ्लैप' में फंस गया, जिसके बाद विमान को कोलोरैडो राज्य के डेनवर लौटना पड़ा। संघीय विमानन प्रशासन ने यह जानकारी दी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और चालक दल के सभी सदस्यों सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और ह्यूस्टन जा रहे यात्रियों को दूसरे विमान में सवार कराया गया है।  बयान के मुताबिक, विमानन कंपनी ने कहा है कि उसके रखरखाव दल विमान का परीक्षण कर रहे हैं। एयरलाइन के विमान में इस हफ्ते दूसरी बार खराबी आई है। पिछले बृहस्पतिवार को उसकी टेक्सास से रवाना होने वाली उड़ान को, विमान के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद रद्द करना पड़ा था।

टेक्सास में लब्बॉक के दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान के दो में से एक इंजन में आग लगी थी। संघीय विमानन प्रशासन दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। दोनों विमान 737-800एस हैं जो 737 मैक्स से पुराना मॉडल है। 

ये भी पढ़ें :द कोरिया ने दूसरा सैन्य जासूसी उपग्रह किया प्रक्षेपित, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

संबंधित समाचार