Kannauj: बेखौफ कब्जेदार रोक के बाद भी काटने लगे फसल; तहसील प्रशासन ने फसल न काटने की दी थी हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। सरकारी जमीन पर खड़ी फसल न काटने के तहसील प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद भी बेखौफ दबंद किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी। वे अपनी मेहनत और लागत निकाल लेना चाहते हैं। तहसील क्षेत्र के खानपुर ग्राम सभा के पल्योरा गांव में करीब एक हजार बीघे से अधिक सरकारी भूमि है। इस पर गांव के दबंद किसान दो साल से कब्जा कर फसल करते आ रहे हैं। 

सरकार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने सन् 2022 में सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर कब्जेदारों की धान की फसल कटवाकर नीलाम कर दी। इसके बाद 2023 में नवंबर माह में भी खड़ी फसल कटवाई गई। प्रशासन द्वारा दो बार फसल कटवा लेने के बाद भी अवैध कब्जेदारों के हौसले नहीं डिगे। तभी तो इस बार गेहूं की बुवाई कर ली और प्रशासन को खबर तब हुई जब फसल तैयार हो गई। 

तहसील प्रशासन ने अवैध तरीके से फसल उगाने वालों को इसे न काटने की हिदायत दी थी। प्रशासन ने सरकारी भूमि पर खड़ी फसल की कटाई कराकर नीलामी कराने की बात कही थी। इसके बाद भी कुछ कब्जेदारों ने फसल को कटवाना शुरू कर दिया। अन्य भी इसी कार्ययोजना को तैयार किए हैं।

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सरकारी जमीन पर फसल कटवाकर नीलाम कराने के लिए तहसीलदार को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। जो किसान ऐसा कर रहे हैं उन पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Unnao: हत्या के दोषी पिता-पुत्र समेत चार को मिला आजीवन कारावास; एक आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

 

संबंधित समाचार