BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपये के हुआ पार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीएसई में तेजी के माहौल के बीच सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सोमवार को अबतक के रिकॉर्ड स्तर 400.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पहला मौका है जब बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों को कुल बाजार मूल्यांकन 400 लाख करोड़ रुपये के पार बंद हुआ है।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 494.28 अंक उछलकर 74,742.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बाजार में इस तेजी की बदौलत बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,00,86,722.74 करोड़ रुपये (4.81 लाख करोड़ डॉलर) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इस तरह बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10 महीने के भीतर ही 100 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल जुलाई में 300 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें- Income Tax: इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले जान लें नियम, कौन सा तरीका है आपके लिए बेहतर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म