रामपुर: शादी के एक माह बाद पुलिस से की पति की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी ने लगाया पति पर बात नहीं  करने का आरोप

सैदनगर, अमृत विचार। शादी के एक माह बाद पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की है। आरोप है पति उससे बात नहीं करता और हर समय दूर रहता है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला क्षेत्र के खौद चौकी के गांव का है। गांव निवासी एक युवक की शादी एक माह पहले उत्तरांचल से हुई थी।शादी के बाद जैसे ही दुल्हन घर आई पति ने ससुराल वालों पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह घरवालों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत किया, लेकिन शादी के बाद से ही युवक ना तो दुल्हन के पास गया और न उसने दुल्हन से कोई बात की। शादी को एक माह पूरा होने के बाद नव विवाहित भड़क गई और हंगामा करने लगी। पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नव विवाहिता ने अपने मायके वालों को बुला लिया।

गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में समझौते को पंचायत शुरू हुई।पंचायत के दौरान नव विवाहिता ने कहा मैं जब से ससुराल आई हूं पति एक बार भी मुझसे नहीं बोला है। इस दौरान युवक ने अपने ससुराल वालों से कहा रिश्ते के समय दूसरी लड़की दिखाई गई थी और शादी दूसरी से कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: कोर्ट में आज हाजिर हो सकते हैं लखनऊ से फरार हुए सोना तस्कर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज