रायबरेली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

राही/रायबरेली, अमृत विचार। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रायबरेली ऊंचाहार रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला। जिसकी पहचान विनय कुमार यादव उर्फ मुन्ना (35) पुत्र स्व. बैजनाथ निवासी दरियापुर थाना भदोखर के रूप में हुई। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मुन्ना पिछले कई सालों से बीमार रहता था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मृतक मुन्ना मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई है। बड़े भाई अन्ना ने बताया कि मुन्ना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार सुबह घर से लोगों से मिलते हुए खेतों की तरफ गये थे। तभी रेलवे लाइन पार करते समय शटल की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई है। मृतक मुन्ना के आर्यन और बेटी यती हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चैत्र नवरात्र शुरू, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, चहुंओर गूंज रहे जयकारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश