बरेली: पहले दिन नारद अभिमान और देवताओं की पुकार ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में सोमवार को नारद अभिमान, रावण जन्म, पृथ्वी देवताओं की करुण पुकार का मंचन चौधरी तालाब मैदान पर किया गया। बता दें कि इस वर्ष यह रामलीला 453वीं मनाई जा रही है। रामलीला का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष …

बरेली, अमृत विचार। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में सोमवार को नारद अभिमान, रावण जन्म, पृथ्वी देवताओं की करुण पुकार का मंचन चौधरी तालाब मैदान पर किया गया। बता दें कि इस वर्ष यह रामलीला 453वीं मनाई जा रही है। रामलीला का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया था।

नारद अभिमान व रावण के जन्म का सुंदर मंचन अयोध्या के कलाकारों के द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि यह रामलीला कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है। इस मौके पर प्रभु नारायण तिवारी, डीके वाजपेयी, अमित अवस्थी, धीरेंद्र शुक्ला, कृष्ण चंद्र दीक्षित, ब्रजेश प्रताप सिंह, रजनीश वाजपेयी, मुनीष मिश्रा, शिव नारायण दीक्षित, सत्य प्रकाश सत्यम, कृष्ण दीक्षित, आदित्य मिश्रा आदि रहे।

संबंधित समाचार