अमेठी: घर में घुसकर युवती संग किया दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बुधवार को बताया कि जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात सलमान नामक युवक ने आठ/नौ अप्रैल की दरमयानी रात करीब एक बजे एक घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती से बलात्कार किया।

 मुसाफिरखाना थाने के पुलिस उपाधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को शुकुल बाजार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार