लखनऊ: योगी सरकार को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं डग्गामार वाहन, रोजाना बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवैध वाहनों के खिलाफ चला अभियान, दो वाहन सीज

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चारबाग डिपो के अधिकारियों ने बुधवार को निगम को आर्थिक रूप से क्षति पहुंचा रहे डग्गामार अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग ने इस दौरान दो वाहनों को सीज किया है। 
 
पीटीओ मनोज कुमार भारद्वाज, चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित, रूपेश कुमार ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान के दौरान नाका, रेलवे स्टेशन के सामने टाटा पिकप यूपी44-टी7613 एवं इको गाड़ी यूपी32-एनआर9391 को सवारी भरते हुए पकड़ा। ये दोनो वाहन कानपुर जाने के लिए सवारी भर रहे थे। इन वाहनों को सीज कर चारबाग बस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया। साथ ही इन वाहनों में सवार समस्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक परिवहन निगम की बसों से भेज दिया गया। इस दौरान परिवहन निगम के स्टेशन इंचार्ज लायका खातून, मो अजीम, मो रिजवान, विवेक मिश्रा एवं अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर सहयोग प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने यूपी की 7 सीटों पर फाइनल किये ये नाम, रीता बहुगुणा जोशी का काटा टिकट

संबंधित समाचार