रामपुर: प्रेम प्रसंग में हुई तीन वर्षीय अनायजा नूर की हत्या, एसपी ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार: मानवता को शर्मशार कर तीन वर्षीय मासूम बालिका के हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर मासूम के पिता की प्रेमिका को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। इस दौरान प्रेमिका ने कुबूल किया कि उसने अपने शादीशुदा प्रेमी की पत्नी से जलन रखते हुए मासूम को गला दबाकर मार  दिया।उसके शव को घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया था। उसके पैर जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा गए। एसपी ने  इस घटना का बुधवार को खुलासा किया। 

दिल को झकझोर कर देने वाली यह घटना रामपुर जिले के बिलासपुर में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव में घटी थी। गांव के रहने वाले दानिश ने रविवार की रात अपनी तीन वर्षीय पुत्री अनायजा नूर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया था कि उसकी पुत्री पूर्वाह्न 11 बजे गांव के ही रहने वाले सगीर अहमद की घर में चलने वाली दुकान से टाफी लेने गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे मासूम का शव दुकानदार के घर के पिछले हिस्से में पड़े खाली प्लाट में कट्टे में मिला था। जिसमें बच्ची के दोनों पैर कटे थें,हाथ रस्सी से बंधे थे। चेहरे पर पॉलिथीन ढकी थी। मंजर देखकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घटना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस पहुंची थी। 

फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के पुलिस को निर्देश दिए गए थे। उधर मृतक परिवार ने दुकानदार के परिवार पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था इस पर पुलिस ने दुकानदार की पत्नी सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ कि तो,पूरा का पूरा माजरा निकलकर सामने आ गया।

 दुकानदार की 19 वर्षीय पुत्री फराह नाज ने कुबूल किया कि उसका बच्ची के पिता दानिश से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उसकी शादी हो गई थी। उसकी पत्नी को जब दोनों के बारे में पता चला तो,वह उससे और उसके परिवार से रंजिश रखती थी। उसने बताया अपने शादीशुदा प्रेमी की पत्नी को सबक सिखाने के लिए जब दुकान पर टॉफी लेने आई बच्ची को वह घर की छत पर बने कमरे में ले गई। 

उसके हाथ दोनों रस्सी से बांधे इसके बाद मुंह को एक पॉलिथीन से ढका और उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को पड़े प्लाट में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। उसके बाद युवती को जेल भेज दिया गया।

प्रेमी की पत्नी को सबक सिखाने के लिए मार डाली तीन वर्षीय बेटी
शादी के पहले से दानिश से प्रेम करने वाली प्रेमिका की शादी तो नहीं हो सकी,लेकिन वह दिल ही दिल प्यार करती रही। हालांकि दानिश की कहीं और शादी हो जाने के बाद आरोपी फराह नाज ने प्रेमी की पत्नी से इतनी घृणा  करने लगी कि उसने मौका  पाकर उसकी तीन साल की इकलौती बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। जिसने में सुना उसके होश उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें- रामपुर: शिया समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद, हजारों लोगों ने किया सजदा

संबंधित समाचार