औरैया: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। बुधवार को औद्योगिक नगरी के फफूंद रोड पर एक रेडीमेड व्यापारी के घर में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आकर मोर्चा संभाला तब कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय गृह स्वामी व उसका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। लोगों ने कयास लगाया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिससे पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। वही समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी थी। 

29 - 2024-04-10T200146.516

जानकारी के अनुसार फफूद रोड वैदिक इंटर कॉलेज के निकट लक्स कोजी का थोक व्यापार करने वाले पवन पोरवाल का मकान है। जिसमें नीचे गोदाम और दूसरी मंजिल पर रिहायशी मकान है। शाम करीब 5 बजे अचानक घर के अंदर से धुआं निकालने लगा, राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर देखा कि मकान व गोदाम पूरी तरह से बंद था। जिस पर पुलिस ने मकान मालिक को सूचना दी। जब तक मकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मकान में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तभी एनटीपीसी फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने आकर मोर्चा संभाला और छत पर चढ़कर व चारों तरफ दीवार को तोड़कर पानी की बौछार की। तब तक आग से पूरे घर में रखा सामान जलाकर राख हो गया। मकान के बगल से 33000 केवीए की हाई टेंशन लाइन का भी निकास है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। मौके पर मकान मालिक पवन पोरवाल ने बताया कि पता किया जाएगा कि आग कैसे लगी। 

31 - 2024-04-10T200244.152

उन्होंने बताया कि घर पर लाखों रुपए के उपकरण जलकर राख हो गए,और वहां थोक में लगे अंडर गारमेंट्स भी जल गया है। नुकसान का अनुमान अभी नहीं लगाया गया है। लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एनटीपीसी के फायर कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखीमपुर-खीरी: आग से पांच घर जले, एक बकरी जिंदा जली...दो पशु झुलसे

संबंधित समाचार