बाराबंकी: ड्यूटी कर्मी करेंगे मतदान, जीआईसी में बनेगा फैसिलिटेशन सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक कर दी जानकारी

बाराबंकी, अमृत विचार। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किसी भी ड्यूटी कर रहे कर्मी को मतदान करने के लिए जीआईसी में “फेसिलिटेशन सेंटर” बनाया जाएगा, जहां जाकर मतदान दिवस 20 मई से लगभग पांच दिन पूर्व मतदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। 

लोक सभागार में इस सम्बंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि उस सुविधा के लिए फार्म-12 डी पूर्व ही भर कर देना होगा। उन्होंने बताया कि इन फार्म्स को आवश्यक सेवाओं के विभागो के नामित नोडल अधिकारी सत्यापित करेंगे। इसके बाद ही फार्म भरने वाले को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पुलिस, पीएसी, आरपीएफ, बिजली जैसे विभाग जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं, उनको यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान के लिए कर्मचारियों को उनके विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी कर्मी मतदान से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि पहले करें मतदान फिर जाकर करें अपनी ड्यूटी। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Eid al-Fitr आज: राजधानी के इन 27 रास्तों पर नमाज की समाप्ति तक नहीं कर सकेंगे आवाजाही

संबंधित समाचार