Fatehpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू...दंगा व बलवा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया अभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दंगा व बलवा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया अभ्यास

फतेहपुर, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए दंगा व बलवा होने पर स्थिति को कैसे नियंत्रण किया जा सकता है, उसको लेकर एसपी की मौजूदगी में टीम बनाकर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस जवानों द्वारा माक ड्रिल किया गया। जिसमें एक टीम सादे कपड़ों में दंगाई बने हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोकने आई पुलिस पार्टी और पथराव कर रहे। 

एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ टीम बनाकर दंगा व बलवा होने पर कैसे कानून व्यवस्था बनाये रखा जाए व स्थिति को रोका जा सकता है। उसको लेकर मैक ड्रिल के माध्यम से दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। 

एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में बने कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया। आपको बता दें कि दंगा नियंत्रण को लेकर हो रहे माक ड्रिल के दौरान कब क्या करना है इसकी भी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें- Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से जायद की फसलों तक पहुंचा पानी...किसानों को हुआ नुकसान

संबंधित समाचार