हरदोई: ब्यूटी पार्लर कर्मचारी से छेड़छाड़, 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नर्मदा स्थल पर घूमने के बहाने दो युवकों ने एक किशोरी को ले जाकर बुरी नीयत से उसके साथ  छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह से अपनी इज्जात बचाकर वहां से घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। वहीं  आरोपियों के खिलाफ परिजनों ने छेड़छाड़ का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। किशोरी की मां के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है।

ब्यूटी पार्लर पर साहिल पुत्र नवाब अली निवासी महमंद, फरहान पुत्र युसूफ निवासी नेकोजयी का आना-जाना था। 10 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे उपरोक्त आरोपी उसकी पुत्री को घूमने के बहाने नर्मदा स्थल पर ले गए। जहां पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की। महिला के अनुसार पुत्री जब घर पहुंची तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। मां की लिखित तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार