अंबेडकरनगर: गुमटी हटाने को लेकर दो समुदायों में चले ईंट-पत्थर, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र में लोझरा और बस्तीपुर गांव के दो समुदायों के बीच गुमटी हटाने को लेकर जमकर ईंट और पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चल रहे है। वायरल वीडियो भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम लोझरा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुमटी को हटाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि भीटी थाना क्षेत्र के लोझरा निवासी अजीत राजभर ने भीटी थाने में आकर बताया कि उनका मुन्ना, छोटू, शाहरुख, अमलु और गुलाम से विवाद हो गया। पुलिस ने सूचना पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: नौकरी के नाम पर हड़पे 45 हजार, दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है मामला...

संबंधित समाचार