बदायूं पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सपा समाप्तवादी, बसपा बिल्कुल समाप्तवादी, सपाइयों का नारा...खाली प्लाट हमारा 

बदायूं पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सपा समाप्तवादी, बसपा बिल्कुल समाप्तवादी, सपाइयों का नारा...खाली प्लाट हमारा 

बदायूं/सहसवान, अमृत विचार: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा सहसवान और बिल्सी क्षेत्र में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत की। कहा कि सपा समाप्तवादी और बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी है।

+6234547

बदायूं में हार देखकर भतीजे ने चाचा को भेजा। अब चाचा ने बेटे को आगे कर दिया। परिवारवादी पार्टी में परिवार की कलह बनी हुई है। लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बरसाती मेंढक है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा चुनाव जीतने का काम कर रही है। 

सहसवान के माहेश्वरी भवन में हुए सम्मेलन में उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि 2024 में जिनका खाता नहीं खुला वह पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। सपाइयों का नारा, खाली प्लाट हमारा। सबका साथ, गुंडों का विकास। सबका साथ, परिवार का विकास। सपा का झंडा, गाड़ी में बैठा सबसे बड़ा गुंडा। राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सपाईयों ने राम भक्तों के खून से होली खली थी। यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर है। 

मुस्लिम भाई भी श्रीराम को अपना पूर्वज मानते हैं। इस तरह यह 140 करोड़ लोगों की आस्था का मंदिर है। जनता ने 2014 में ही साइकिल को पंचर कर दिया था। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जनता को सुशासन देने का काम किया है। आज प्रदेश में कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी। 

कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं या बेल पर हैं। वह मोदी जी को गालियां दे रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा एक ही मंतर, बढ़ाओ जीत का अंतर। 2024 में मोदी को प्रदेश से 80 सीटें जिता कर भेजना है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, पूर्व विधायक दया सिन्धु शंखधार, डीके भारद्वाज, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी, पूर्व युवा मोर्चा अनुज महेश्वरी, अवढर शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद रहे।

उझानी के भगवानदास पैलेस में हुए सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। सपा सफा हो गई है। 2024 के बाद समाजवादी पार्टी को कोई खोज न पाए। चार जून को सपा, बसपा व कांग्रेस का 11 बजे ही 12 बज जाएगा। सपा कहती है कि कुछ का साथ-दंगाइयों का विकास। कुछ का साथ-माफिया का विकास। 

अखिलेश यादव आजकल ट्विटर पर चुनाव लड़ रहे हैं और ऐसा लगता है कि ट्विटर पर वह बहुत बड़े सुशासन वाले नेता हो। अखिलेश यादव कहते हैं कि चाचा प्रत्याशी और चाचा भतीजे से कहते हैं कि बेटा प्रत्याशी। यह केवल बदायूं का हाल नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में सपा, सफा है।

2014 में सपा जीत गई थी लेकिन उसका बदला 2019 में बदायूं के लोगों ने पूरा कर दिया और भाजपा जीती। भाजपा की आंधी चल रही है पहले तो साथ-साथ लड़े थे तो कुछ नहीं कर पाए अब तो छोड़ ही दो। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर व दिनेश कुमार शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

बहुजन आम पार्टी ने भाजपा को दिया समर्थन
लोकसभा चुनाव शुरू होते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में बहुजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश भास्कर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है। मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। जिसके चलते उनकी पार्टी ने डिप्टी सीएम के सामने भाजपा को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: ईद पर सड़क पर पढ़ी नमाज, 16 नामजद समेत 50 के खिलाफ FIR