आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी पर रोडशो के दौरान पथराव, माथे पर लगी चोट

आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी पर रोडशो के दौरान पथराव, माथे पर लगी चोट

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अपनी पार्टी वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गये और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर माथे पर लगा एवं वह घायल हो गये। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री जब अपने बस टूर के दौरान सिंह नगर के विवेकानंद स्कूल सेंटर में भीड़ का अभिवादन कर रहे थे तब उन्हें पत्थर आ लगा।’’ यह पत्थर बड़ी तेजी से आया और रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि पत्थर गुलेल से फेंका गया होगा। पत्थर लगने के बाद बस के ऊपर उनके साथ खड़े लोगों ने शुरू में रूमाल से उनका माथा पोछा। 

बस के अंदर एक डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने शहर में अपना टूर जारी रखा और चार घंटे तक प्रचार किया। इस बीच वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि इस ‘‘हमले’’ के पीछे तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) का हाथ है। रेड्डी 21 दिन के इस बस टूर पर हैं। राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा तथा 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव है। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 16 और नाम किए जारी, मनीष चंडीगढ़ और विक्रमादित्य को मंडी से मिला टिकट 

ताजा समाचार

बरेली: हम माफिया का राम नाम सत्य करेंगे, आप पीएम के हाथ मजबूत करें- मुख्यमंत्री योगी
रेवन्ना के खिलाफ कर्नाटक सरकार की तरफ से दर्ज मुकदमों की जांच, जल्द होगा हासन MP की लोकेशन का खुलासा
Kanpur Fire: लोहा मंडी में चमड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग...धुएं की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख बाहर निकले लोग
पीलीभीत: आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ... ग्रामीणों ने दौड़ाया, स्कूल कराया बंद
सुल्तानपुर : पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश ने दिया चार आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश! मारपीट, गाली-गलौज व छेड़छाड़ का है आरोप 
छत्तीसगढ़: अभद्र व्यवहार के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित