आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी पर रोडशो के दौरान पथराव, माथे पर लगी चोट

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अपनी पार्टी वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गये और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर माथे पर लगा एवं वह घायल हो गये। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री जब अपने बस टूर के दौरान सिंह नगर के विवेकानंद स्कूल सेंटर में भीड़ का अभिवादन कर रहे थे तब उन्हें पत्थर आ लगा।’’ यह पत्थर बड़ी तेजी से आया और रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि पत्थर गुलेल से फेंका गया होगा। पत्थर लगने के बाद बस के ऊपर उनके साथ खड़े लोगों ने शुरू में रूमाल से उनका माथा पोछा। 

बस के अंदर एक डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने शहर में अपना टूर जारी रखा और चार घंटे तक प्रचार किया। इस बीच वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि इस ‘‘हमले’’ के पीछे तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) का हाथ है। रेड्डी 21 दिन के इस बस टूर पर हैं। राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा तथा 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव है। 

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 16 और नाम किए जारी, मनीष चंडीगढ़ और विक्रमादित्य को मंडी से मिला टिकट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा