Bareilly SSP की चेतावनी : प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी करना पड़ेगा भारी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस करेगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आगामी बकरीद और कानून व्यवस्था को लेकर एक बैठक की। जिसमें सभी अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से समपन्न हो इसको लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।

सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी से रोक
एसएसपी अनुराग आर्य ने बैठक में कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बकरीद से संबंधित संभावित विवादों की जानकारी लेकर संवेदनशील जगह पर निगरानी रखे। इसके अलावा पूर्व में डायल 112 पर आई विवाद से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा करे। उन्होने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। कुर्बानी के बाद कुर्बानी स्थल से मीट को पूरी तरह से ढ़ककर ले जाया जाए। वही सार्वजिनक जगह पर भी कुर्बानी नहीं करने के निर्देश दिए। 

कुर्बानी का वीडियों डालने से बचें
कुर्बानी से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर नहीं डाली जाए। उन्होने कहा कि ईदगाहों का पूर्व भ्रमण कर साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग ले। इसके साथ ही पार्क और सार्वजनिक जगह पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होने स्थानीय धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोगों एवं शांति समिति के सदस्यों से संवाद बनाए रखने को कहा। बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। वही त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा।

जनसुनवाई एवं थाना चौकी को लेकर भी दिए निर्देश
बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का अंकन जनसुनवाई रजिस्टर में अनिवार्य रुप से किया जाए। परिवारिक विवाद के मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। वही पुलिस चौकियों पर भी नियमित जनसुनवाई की जाए। सभी सीओ प्रतिदिन अपने क्षेत्र की कम से कम एक चौकी की समीक्षा करे। आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। वही डायल 112 के वाहनों पर उपलब्ध कराए जा रहे रजिस्टर में मौके पर पहुंचकर सूचना भरे। विवाद के बाद दोनों पक्षों से मौके से विवरण दर्ज कराकर रजिस्टर थाने में दे। बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म