कानपुर से झांसी, भोपाल व मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी; रूट पर ट्रेनों की इतनी बढ़ी रफ्तार...समय की होगी बचत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेंट्रल स्टेशन से वाया उरई, झांसी, इटारसी, भोपाल होकर मुंबई जाने वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार अब बढ़ जाएगी। शनिवार को एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेनों की गति 10 किमी प्रति घंटे और बढ़ाने की सहमति दी है। अब तक 100 ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती व जाती थीं। आदेश के बाद भीमसेन-झांसी रूट पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी।

सीतापुर मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12108, गोरखपुर-मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20104, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22537 और पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12533 सेंट्रल स्टेशन से होकर मुंबई जाती हैं। यह ट्रेनें कानपुर से होकर भीमसेन स्टेशन और आगे चलकर झांसी रूट पर रवाना होती हैं। 

इस रूट पर ट्रेनों के गति की जानकारी होने पर एडीआरएम इंफ्रा ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक के निरीक्षण में गति बढ़ाने योग्य पाया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों से इस पर विधिवत चर्चा की। सहमति बनने पर एडीआरएम इंफ्रा ने 10 किमी गति बढ़ाने की स्वीकृति दी। 

उन्होंने बताया इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। वह समय से पहुंचकर अपने काम निपटा सकेंगे। इस बारे में एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि भीमसेन-झांसी रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। अब तक 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल रहीं थी। इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: बेटी से बात करने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी; शोहदे ने पिता को जड़े 45 थप्पड़...पढ़ें पूरी खबर

 

 

संबंधित समाचार