Etawah Crime: भीड़भाड़ वालें इलाकों में करती रेकी...फिर ऐसे करती वारदात, 14 महिलाएं गिरफ्तार, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में लूट और चैन स्नेचिंग करने वाली 14 महिलाएं गिरफ्तार

इटावा, अमृत विचार। इटावा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने प्रदेश भर के भीड़भाड़ वाले मंदिरों में भीड़ का लाभ उठाकर लूट और चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 14 आराेपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से लाखों रुपये की लूटी हुई सात चेन और चार मंगलसूत्र बरामद हुए। गैंग में शामिल महिलाएं आगरा, प्रयागराज, बनारस, मथुरा समेत अलग अलग जनपदों की रहने वाली है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में मेला इत्यादि में महिलाएं घटनाओ को अंजाम देती थी। महिलाएं पूरा ग्रुप बनाकर रहती है और ट्रेन से यात्रा कर अलग-अलग जनपदों में घटनाओं को अंजाम देती है।

एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम निरी0 राकेश कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर, उ0नि0 ललित कुमार, उ0नि0 इन्द्रेश कुमार, उ0नि0 विनय कुमार द्विवेदी और उनकी टीम को 20 हज़ार रुपये का पुररुकार देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में साउंड ट्राली शामिल करने की नहीं मिली इजाजत...धरने पर बैठे समर्थक, जमकर की नारेबाजी


संबंधित समाचार