प्रयागराज: भाजपा का स्टीकर लगी गाड़ी की सनरूफ खोल कर मचाया हुड़दंग, पुलिस ने काटा 24500 का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं युवकों ने अर्धनग्न अवस्था में एक दूसरे को शराब से नहलाया। वहीं आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वहीं मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए गाड़ी का 24 हजार 500 का चालान काट दिया और गाड़ी को शाहगंज चौकी के पास पकड़कर सीज कर दिया। वायरल वीडियो में फतेहपुर की गाड़ी में भाजपा का स्टीकर लगा था।

 बताया जा रहा है कि प्रयागराज रेलवे जंक्शन के गेट नंबर-2 के सामने एक कार के ऊपर सनरूफ खोलकर दो युवक बैठ गये। दोनों एक-दूसरे पर शराब उड़ेल कर नहला रहे थे। खुलेआम सड़क पर इस तरह की हरकत करते हुए दोनों को न पुलिस का डर था और न ही कानून का खौफ। वह खुलेआम सड़क पर शराब लेकर हुड़दंग करते नजर आ रहे थे।

मामला पुलिस के संज्ञाम में आते ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है कि अब दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले वह सौ बार सोचेंगे। पुलिस ने जब वायरल वीडियो की जांच की है। वीडियो में दिख रही गाड़ी फतेहपुर की है। पुलिस ने गाड़ी की पहचान करते हुए 24 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए... भाजपा सांसद का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार