रामपुर : दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को किया जलाने का प्रयास, पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज
![रामपुर : दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को किया जलाने का प्रयास, पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज](https://www.amritvichar.com/media/2024-04/दहेज.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
रामपुर, अमृत विचार। दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला के ऊपर तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं ससुर ने जबरन बहू से शरीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि 24 मई 2021 को उसकी शादी टांडा के गांव कुतबपुर निवासी इरशाद से हुई थी। शादी में महिला की मां और भाई ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन, उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के एक दिन बाद से ही उससे दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली उसके साथ मारपीट किया करते थे। इतना ही नहीं उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया था। पंचायत होने पर ससुराली महिला को बुलाकर ले गए। तीन माह के बाद महिला का पति इरशाद काम करने के लिए विदेश चला गया था।
पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी इरशाद, भूरी बेगम, कुदरत अली, मुर्शद, रेशमा, राशिदा, फिरोज के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।