अमरोहा: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी में हुई थप्पड़बाजी, काफी देर तक भाजपा कार्यालय पर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा: अमृत विचार: भाजपा जिला कार्यालय कुछ देर के लिए अखाड़ा बन गया। यहां राज्यमंत्री की प्रेस वार्ता से पहले दो भाजपा नेताओं में थप्पड़बाजी हो गई। 

जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल और जिला के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार के बीच जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़े। करीब 15 मिनट तक कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बा जिलाध्यक्ष समेत राज्यमंत्री ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भघी पढ़ें- अमरोहा : युवक नहीं सह पाया प्रेमिका के मरने का गम, पांच दिन बाद ही कीटनाशक खाकर दी जान

संबंधित समाचार