Lok Sabha Election 2024: मुलायम सिंह के करीबी नेता आज होंगे भाजपाई, सपा-कांग्रेस के कई कद्दावर भी समर्थकों के साथ होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुलायम सिंह के करीबी नेता आज होंगे भाजपाई

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा में विरोधी दलों के नेताओं का आना जारी है। शहर में कांग्रेस और सपा समेत दूसरे दलों के हजारों नेता अब तक भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। मंगलवार को एक बार फिर सपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल होंगे। इन्हें नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में सदस्यता दिलाई जायेगी।

भाजपा के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता गणेश दीक्षित अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। वहीं, सपा के राष्ट्रीय सचिव रहे और पार्टी के फाउंडर मेंबर व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अति निकट रहे अशोक अंशवानी भी सपा का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता लेंगे। वह सपा कार्यसमिति के भी स्थाई सदस्य थे।

वहीं, घाटमपुर विधानसभा सीट में 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहे विजय सचान भी मंगलवार को भाजपा की सदस्यता लेंगे। विजय सचान ने रविवार को सपा से इस्तीफा दिया था। विजय सचान के जाने के बाद माना जा रहा है कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को अकबरपुर लोकसभा सीट पर तगड़ा झटका लगा है। घाटमपुर विधानसभा सीट में जमीनी नेता के रुप में पहचान बनाने वाले विजय सचान पिछले 30 वर्षों से सपा से जुड़े रहे इन दिनों वह पार्टी में विशेष कार्यकारिणी सदस्य थे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग...मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपति झुलसे, गृहस्थी और वाहन जलकर खाक

संबंधित समाचार