Farrukhabad: रामनवमी पर आरती की आग से महिला झुलसी; हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राम नवमी पर आरती करते समय महिला को आग लग गई। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। महिला की हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी ऋषि गुप्ता की 34 वर्षीय पत्नी ऋचा गुप्ता रामनवमी पर घर में हवन कर रही थी। हवन के बाद वह आरती करने लगी। तभी किसी प्रकार आरती की लौ से उनके दुप्पट्टे में आग लग गयी। जिससे वह जलकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Banda: मोबाइल गेहूं खरीद केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण; किसानों से कही यह बात

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज