Banda: बबेरू में नवनिर्मित सिविल कोर्ट व न्यायालय भवन का उद्घाटन; हाईकोर्ट जज व जिला जज ने मिलकर किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। उच्च न्यायालय (प्रयागराज) न्यायाधीश व प्रशासनिक न्यायमूर्ति और जनपद न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन करते हुए नवनिर्मित सिविल कोर्ट व न्यायालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोह के दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं को उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिया।

कस्बे के नहर पटरी के पास बनी नवनिर्मित सिविल कोर्ट व न्यायालय भवन का उद्घाटन उच्च न्यायालय न्यायाधीश व प्रशासनिक जज कृष्ण पहल व जिला जज डा.बब्बू सारंग ने संयुक्त रूप से हवन पूजन करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया। न्यायालय भवन परिसर में वृक्षारोपण करते हुए नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। 

अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित समारोह में प्रशासनिक जज ने अधिवक्ताओं की समस्या पर चर्चा करते हुए जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर सीजेएम भगवान दास गुप्ता, अपर जिला जज निरंजन कुमार, तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गुलाब यादव, महामंत्री सुनील पांडेय, कोषाध्यक्ष रवि करण सिंह, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित, शिवपूजन वर्मा, मैकूलाल प्रजापति, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह, भूपत बाबू, छेदीलाल पटेल, जय गोपाल गुप्ता, रामप्रताप वर्मा, उमाकांत तिवारी, रंजीत यादव, संतोष यादव, रामशरण प्रजापति, महेश त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

 

संबंधित समाचार