Farrukhabad: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजेपुर थाना क्षेत्र में युवक का शव जामुन के पेड़ पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के  गांव बदनपुर का अभय प्रताप उर्फ अरविंद (30)पुत्र वीरपाल  दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था ।वह शहर क्षेत्र के मसेनी में पत्नी बच्चे के साथ किराए पर  रहता था। सुबह करीब 4:00 पत्नी अंजली से गांव में अपने ताऊ से मिलने की बात कह कर युवक मसेनी से निकला था।

सुबह करीब 6:30 खेत में दवा डालने पहुंचे ग्रामीण ने युवक को खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर लटकता देखा। जिसके बाद ग्रामीण ने मामले की सूचना मृतक के परिवार वालों  को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, डायल 112 पुलिस ने थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाने से उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व फॉरेंसिक टीम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार