Unnao: गंगाघाट नवीन गंगा पुल पर पीक ऑवर में रोजाना लग रहा जाम; राहगीर परेशान, पुलिस नदारद, जिम्मेदार मौन

Unnao: गंगाघाट नवीन गंगा पुल पर पीक ऑवर में रोजाना लग रहा जाम; राहगीर परेशान, पुलिस नदारद, जिम्मेदार मौन

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट में गुरुवार सुबह पीक ऑवर के समय नवीन पुल से एक के बाद एक ई बसें, माल लदे लोडर, खड़खड़ा निकलने से जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर फोरलेन तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। जाम में फंसकर कानपुर ड्यूटी जाने वाले विलंबित हो गये। सुबह से दोपहर तक लगे जाम में हर कोई कराह गया। तेज धूप होने के कारण जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। प्रतिदिन नवीन पुल पर भीषण जाम लग रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गंगाघाट पुल 1

बात दें सुबह करीब सवा नौ बजे कानपुर और शुक्लागंज की ओर से एक के बाद एक ई बसें निकली। जिससे बालूघाट मोड़ के पास मार्ग संकरा मार्ग होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में नवीन पुल से लेकर पोनी रोड मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। वहीं कानपुर की ओर से एक खड़खड़ा चालक माल लादकर आ रहा था, पीक आवर का समय होने के कारण खड़खड़े से आगे निकलने के लिये वाहन सवारों ने अपने वाहन आड़े तिरछे लगा दिये। जिससे जाम और पेंचीदा हो गया 

सुबह के समय गंगाघाट पुलिस और पिकेट पुलिस भी मौके से गायब रही। जिससे कानपुर से आनेे वाले वाहन सवार उल्टी दिशा से मनोहर नगर की ओर जाने के लिये अपने वाहन निकालने लगे। जिस कारण फोरलेन तक टेंपो, ई बस, ई रिक्शा, दोपहिया, चौपहिया के अलावा पैदल जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। 

फोरलेन तक जाम पहुंचने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आड़े तिरछे खड़े वाहनों को सीधा कराया गया। जिसके बाद वाहन रेंगते हुये कानपुर की ओर रवाना हो सके। जाम लगने के कारण कानपुर ड्यूटी जाने वालों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं विलंबित हो गये। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वाहनों का भार कम होने के बाद जाम थोड़ा सामान्य हो सका।

जाम पर जिम्मेदार मौन

नवीन पुल पर सुबह, दोपहर, शाम हर समय जाम लगता है। जिसके बाद कानपुर और उन्नाव के जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगे रही है। जिस कारण रोजाना गंगाघाट के लोगों को  जाम का दंश झेलना पड़ रहा है।

प्रतिबंधित वाहन भी रहे निकल

पीक ऑवर के समय प्रतिबंधित वाहन भी माल लेकर निकल रहे हैं। जिस कारण संकरे रास्ते में फंसने के कारण जाम लग रहा है। वहीं रात के समय ट्रक, बस के अलावा अन्य भारी वाहन भी कानपुर की ओर से आते साफ देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: लाइटें तो लगाईं पर नहीं हो सका कनेक्शन; 100 रुपये के तार की वजह से 4300 स्ट्रीट लाइटें बंद

 

ताजा समाचार