बहराइच: जानवर के हमले में वृद्ध घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बौंडी/बहराइच, अमृत विचार। मुनीमपुर कला गांव निवासी एक वृद्ध गुरुवार शाम को नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात मवेशी ने हमला कर घायल कर दिया। वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरसहा के मजरा मुनीमपुर कला निवासी अमृत लाल (60) पुत्र संतराम गुरुवार शाम को नित्य क्रिया के लिए सरयू नदी के तट पर जा रहे थे।

तभी झाड़ियों से निकल कर आए अज्ञात जानवर ने वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद अज्ञात जानवर चला गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

 

संबंधित समाचार