लखीमपुर-खीरी: ममेरे भाई के साथ जा रही युवती से युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना मझगई क्षेत्र के एक गांव में अपने ममेरे भाई के साथ जा रही युवती को एक युवक ने दबोच लिया। उससे अश्लील हरकते की। भाई बहन ने विरोध किया तो गाली गलौज की। आरोपी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि घटना 17 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। गांव का ही संतोष और उसका भाई मंगतराम डीजे बजा रहा था। वह अपने ममेरे भाई के साथ रास्ते से निकल रही थी। इसी बीच अचानक संतोष ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज की। 

आरोपी है कि संतोष के भाई मंगराम ने घटना किसी से बताने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पीड़ित युवती परिवार वालों के साथ थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष पुष्प राज ने बताया कि युवती कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाश छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: आपसी संघर्ष में दो युवा तेंदुओं की मौत, अलग-अलग खेतों से बरामद हुए शव 

संबंधित समाचार