Kannauj Murder: शराब के नशे में बेटे ने ईंट से कुचलकर की पिता की हत्या...वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में शराब के नशे मे ईट से कुचलकर की पिता की हत्या

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में सगे भाईयों को लडता देख उन्हें रोकने आए पिता को शराबी बेटे ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

तिर्वा कोतवाली के वंशीपुर्वा गाव निवासी जसवत के चार पुत्र थे वह अपने पुत्रों के साथ रहता था। गुरूवार की देर रात्रि उसका बडा पुत्र सोनू घर पर आया और अपने छोटे भाई सचिन को शराब के नशे मे आकर गाली गलौज करने लगा। 

जब उसने बडे भाई का विरोध किया तो दोनों मे मारपीट शुरू हो गई। भाईयों के बीच हो रही मारपीट को देखकर उनका पिता जसवंत दोनो का बीच बचाव करने आ गया। पिता की बात को सुनकर सचिन चुप हो गया। शराब के नशे मे आक्रोशित बडा पुत्र सोनू ने अपने ही पिता के साथ मारपीट कर दी। 

मौके पर पडी ईंट से पिता को कुचल दिया। वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पडे। पिता को लहूलुहान देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायलाव्यस्था मे मेडिकल कालेज ले आए। जहां डाक्टरो ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया। 

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मोनू की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सीओ प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि हत्यारे पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: आग से एक हजार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख...किसानों के चेहरे पर छलका दर्द, बोले- पूरी तरह हो गए बर्बाद

संबंधित समाचार