संभल: भाजपा नेता की गाय का वध कर मांस ले गए तस्कर, आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके में प्रतिबंधित पशु तस्करों ने भारतीय जनता पार्टी नेता की गर्भवती गाय का वध कर दिया। तस्कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश है।

भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री संध्या अग्रवाल की गाय फिरोजपुर गांव में उनके खेत के पास बनी फैक्ट्री के परिसर में बंधी  थी। शुक्रवार रात को किसी समय पशु तस्करों ने गाय का वध कर दिया।  पशु तस्कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह को ग्रामीणों ने गाय की अवशेष पड़े देखे तो  घटना की जानकारी हुई। 

संध्या अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेता राजेश सिंघल ,सौरभ गुप्ता व कुलदीप यादव सहित अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। वही हजरत नगर गढ़ी थाना पुलिस के साथ ही सीओ अनुज कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कई गर्भवती गाय की हत्या जैसी घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। सीओ अनुज कुमार चौधरी ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- संभल: बदायूं के किसान ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर किया आत्मदाह का प्रयास, जानें वजह

संबंधित समाचार