Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, 27 घायल...चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना पर पहुंचे सीओ बांगरमऊ ने घायलों को इलाज के लिये कराया भर्ती

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास शनिवार सुबह गुड़गांव से बारातियों को जौनपुर लेकर जा रही मिनी बाद के चालक को अचानक झपकी आ गयी। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

हादसे में 27 लोग घायल हो गये। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे कि जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ बांगरमऊ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिये सीएससी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

बता दें हरियाणा राज्य के जिंजौली निवासी रोहित पुत्र बलवंत सिंह गुड़गांव में रहकर नौकरी करता है। जिसका विवाह जौनपुर में तय हुआ था। शनिवार सुबह मिनी बस 32 लोगों की बारात लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते से जौनपुर जा रहा थी।

इस दौरान उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के किलोमीटर 251 के पास अचानक चालक को झपकी आ गयी। जिस कारण मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

घटना के बाद चीख पुकार मच गयी और उसमें सवार दिव्यांशु पुत्र राकेश निवासी जंजौली खरसेरा, रंजीत पुत्र महावीर, ज्योति पत्नी मनोज निवासी सोनीपत, पिंकी पत्नी निजाम बवाना दिल्ली, जुगेंद्र पुत्र अनूप सिंह सोनीपत, रोहतास पुत्र रामदीन सोनीपत, मनोज पुत्र रणधीर सिंह बहादुरगढ़, सागर पुत्र दलबीर, सोनिया पत्नी वीरेंद्र, ममता पत्नी प्रदीप जिंजौल सोनीपत, ज्योति पत्नी प्रदीप, साइले पुत्र जयबीर गुड़गांव, प्रदीप, निशा पुत्र जगवेंद्र, राकेश, अनूप सिंह, गिरीश पुत्र जागेश्वर, नीरज पुत्र जीत सिंह दिल्ली, रविंद्र पुत्र महिपाल, सोनू पुत्र राकेश भिवानी समेत 27 लोग घायल हो गये।

एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी है।

ये भी पढ़े- कानपुर: नवीन मार्केट में फुटवियर कारोबारी को चाकू से गोदा, घटना से मची अफरा-तफरी

 

संबंधित समाचार