बलरामपुर: संदिग्ध हालत में मिला हेड कांस्टेबल का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच से देवीपाटन मेला तुलसीपुर में ड्यूटी के लिए आया था सिपाही

तुलसीपुर/बलरामपुर, अमृत विचार। देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में चल रहे राजकीय मेले के दौरान ड्यूटी करने आए एल आई यू के हेड कांस्टेबल का शव कमरे में संदिग्ध हालत में पाया गया है। मौके पर पहुंचकर एसपी केशव कुमार ने हालात का जायजा लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल रणविजय विश्वकर्मा (38) जोकि वर्तमान समय में एल आई यू डिपार्टमेंट में तैनात थे। विभाग ने उनकी ड्यूटी देवीपाटन मेले में लगाई थी। शनिवार सुबह रणविजय का शव मेले के निकट परसपुर करौंदा निवासी छेदी चौहान के किराए के कमरे के बाहर संदिग्ध हालत में मिला है। 

cats

रणविजय के साथ बहराइच के हेड कॉन्स्टेबल कौशल किशोर पांडे भी वहीं पर सो रहे थे। सुबह रणविजय के मौत की सूचना कौशल किशोर ने देवीपाटन पुलिस चौकी पर दी। रण विजय मूल रूप से गोरखपुर जिले थाना क्षेत्र झंगहा के निवासी थे। उनकी मौत कैसे हुई इस बात की छानबीन करने में पुलिस जुट गई है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुख्य आरक्षी के मौत की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कतर्नियाघाट जंगल में लगी आग फैली, वन अधिकारी मस्त

संबंधित समाचार