UP Board Result 2024: प्रदेश के टॉप टेन में हाईस्कूल के तीन तथा इंटर के 11 बच्चे हुए शमिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाईस्कूल का 90.32 तथा इंटर का 87.25 प्रतिशत रहा रिजल्ट

गोंडा,अमृत विचार। शनिवार को दोपहर में जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में गोंडा जिले के बच्चों ने रिकार्ड कायम कर दिया। प्रदेश की टाप टेन सूची में हाईस्कूल के तीन तथा इंटरमीडिएट के 11 बच्चों ने अपना स्थान कायम किया। जिले में हाईस्कूल के 51460 बच्चे इनरोल्ड थे। इसमें सेस 47872 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 43237 बच्चों ने परीक्षा पास की।

इसी तरह इंटरमीडिएट में 41138 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 40647 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 35466 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटर का परीक्षा परिणाम 87.25 प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.32 प्रतिशत रहा।
प्रदेश की सूची में हाईस्कूल-टाप टेन  सरस्वती विद्यामंदिर मालवीय नगर की प्रज्ञा श्रीवास्तव ने छठवीं रैंक हासिल की है। उन्हें 600/585 नंबर प्राप्त हुए। प्रज्ञा ने 97.50 अंक बटोरे हैं।

रामलखनऊ शुक्ल स्मारक इंटर कालेज बखरौली छपिया के प्रिंस कुमार 9 वें रैंक पर रहे। उन्हें 600 में 582 अंक प्राप्त हुए। 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिंस टाप टेन में स्थान पाने में सफल रहे।  इसी तरह टाप टेन में इस्मित कौर डीबीएमएचएस गर्ल्स स्कूल करनैलगंज की छात्रा हैं और उन्होंने 600/581 प्राप्त किए। उन्हें  96.83 प्रतिशत अंक मिले हैं।

इसी तरह इंटरमीडिएट में टाप टेन में 11 बच्चों ने जगह बनाई है। इंटरमीडिएट के प्रदेश सूची में टाप सेवन पर सना खातून सरदार पटेल इंटर कालेज विनोहिनी अर्जुनपुर गोंडा ने 483/500 अंक प्राप्त किए। उन्हें  96.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। शिवाकांत पांडेय को 483 अंक मिले हैं। वह सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज इटियाथोक में पढ़ते थे। बुसरा जाबी को भी 483 अंक मिला है। वह इंदिरा कुंवरि स्मारक इंटर कालेज रामतीरथ नगर इटियाथोक की छात्रा रही।

आठवें नंबर पर स्मृति शुक्ला-श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज खरगूपुर को 482 अंक मिले। इसी तरह अनुकृति श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज करनैलगंज को 482, शशि वर्मा पदुमनाथ शुक्ला इंटर कालेज दुल्हापुर बनकट 482 पाकर टाप आठ में रहे। नवें नंबर पर शिवदर्शन तिवारी 481- सरस्वती विद्या मंदिर इं का इटियाथोक रहे।

टाप टेन में चार बच्चे शामिल होने में सफल रहे। अजीत कुमार कन्हैयालाल इंटर कालेज करनैलगंज 480/500 अंक मिले। इसी तरह टाप टेन में मानस पांडेय मार्डन सिटी मांटेसरी इंटर कालेज गोंडा 480 नंबर, प्रमोद मौर्य पंडित अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी पिरवरतारा 480, सुमन यादव ज्ञान दीप एकेडमी सकदरपुर बभनान ने भी 480 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

संबंधित समाचार