लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, कहीं ये बातें 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। देशभर में आज जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। महावीर जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर स्वामी महावीर को समर्पित हैं। जैन धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, महावीर जी का जन्म चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था और इनके जन्मोत्सव को ही महावीर जयंती के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर की पावन जयंती पर प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! मानव-कल्याण और सभ्य समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन से त्याग, तप, अहिंसा व करुणा की अथाह प्रेरणा मिलती है। उनकी दिव्य शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी।"

ये भी पढ़ें:- जौनपुर: बोलेरो-ऑल्टो की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र की रफ्तार बुलंद... बोले सूर्य प्रताप शाही- 4.32 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च, मिलेट्स पुनरोद्धार से किसान बन रहे आत्मनिर्भर
35 हजार से अधिक केंद्रों पर कल होगी उल्लास-नव भारत साक्षरता परीक्षा, 4.25 लाख प्रतिभागी होंगे शामिल
अलविदा जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर गूंजा गुस्सा! अमेरिका-इजरायल के खिलाफ कल्बे जवाद का तीखा बयान- 'खामेनेई की शहादत सिखाती है...
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के मंत्री का पलटवार, बोले असीम अरुण- कांशीराम की लिखी ‘चमचा युग’ पढ़ लें राहुल 
RAMADAN 2026: अल्लाह की रहमत और गुनाहों से माफी दिलाने वाला महीना है रमजान