Etawah: वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे...विवाहिता की मौत, पति व बेटी घायल, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में एक की मौत

इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थानाक्षेत्र में चैनल नंबर-119 पर चौपला कट पॉइंट के पास में लखनऊ से आगरा जा रही कार ड्राइवर को झपकी आने से आगे जा रहे वाहन से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से यातायात प्रभावित हो गया। 

लखनऊ में फैजाबाद रोड पर बक्शी का तालाब निवासी न्यू हैदराबाद गोयल फ्लैट में रहने वाले एलआईसी अधिकारी प्रभात कुमार केसरवानी अपनी 52 साल की पत्नी आरती, बेटी प्रिया के साथ लखनऊ से कार में सवार होकर आगरा जा रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर को नींद का झोंका आने से कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति व बेटी प्रिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया नींद का झोंका आने से हादसा हो गया, क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: दबंगों ने मजदूर को हथौड़े से पीटा...घटना का Video सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार