बरेली: मजदूरों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ईंट भट्टे पर मजदूरों का झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने गए भट्टा मालिक व पूर्व प्रधान की एक पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी मजर हुसैन 52 पुत्र अजहर हुसैन का ढकनी में ईंट भट्टा है। उनके ईंट भट्टे पर आज दो मजदूरों के पक्ष में बुग्गी में ईंट भरने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जब मजर हुसैन को पता चला तो वह झगड़ा बचाने चले गए। दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने मारपीट करने के साथ ही भट्टा मालिक पर फायर झोंक दिया। जिससे भट्टा मालिक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में हत्या की सूचना से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार