रायबरेली: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, भाई-बहन गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटी और बेटा घायल हो गए। जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मां की मौत हो गई। वहीँ भाई और बहन का इलाज चल रहा है। सभी गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गये।

जगतपुर थाना क्षेत्र के पटवाहर निवासी प्रभावती (60) अपने बेटे विपिन कुमार (27) और बेटी प्रतिमा (22) के साथ गंगा स्नान करने गई थी। गंगा स्नान करके सभी घर लौट रहे थे। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर कंचन ढाबा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों काफी दूर जाकर गिरे। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उन्हें जगतपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां पर प्रभावती और प्रतिमा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रभावती की मौत हो गई। वही भाई बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -Kannauj: डिवाइडर तोड़कर बस दूसरी साइड में चल रहे ट्रक से टकराई...चार की मौत 32 घायल, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

संबंधित समाचार