झूठ बोल-बोल कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : पवन पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा महानगर कमेटी ने संविधान की रक्षा के लिए रणनीति बनाई

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा लोकतंत्र बचाने के लिए सबको जुटना होगा। कहा कि नगर निगम में लूट और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अब जनता इनके झूठ के पुलिंदो को जान चुकी है। 

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। जिस संविधान ने हमको वोट देने की आजादी दी है आज भाजपा की सरकार इस संविधान को बदलना चाहती है। प्रत्येक वार्डों में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला भारतीय जनता पार्टी के झूठ को बेनकाब करें। प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, श्रीचंद यादव रियाज अहमद, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, आकिब खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्रों की बैठक में बन रही रणनीति

संबंधित समाचार