Bareilly News: देश की 87 प्रतिशत जनता ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 25 अप्रैल को आलमपुर जाफराबाद में होने वाली आंवला और बदायूं की पीएम मोदी की संयुक्त जनसभा की जानकारी दी। उन्होंने कहा 25 अप्रैल को दो बजे विशाल जनसभा होगी जिसमें जनसभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। 

इस दौरान धर्मपाल सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा देश की 87 प्रतिशत जनता ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। देश इस समय निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, एक वर्ग ऐसा है जो देश बिगाड़ने की स्थिति में है जिसका नाम इंडी गठबंधन है। इस समय देश मोदी जी के साथ खड़ा है। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: मौसम ने बदली करवट, अचानक चलने लगी धूल भरी आंधी...लोगों को गर्मी से मिली राहत

 

संबंधित समाचार