Farrukhabad Crime: दबंग ने घर मे घुस कर महिला से की छेड़छाड़...विरोध करने पर पति को छत से फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति की हालत गम्भीर, लोहिया में भर्ती

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में दबंग ने घर मे घुस कर महिला से छेड़छाड़ की। पति ने जब विरोध किया तो उसे छत से फेंक दिया। गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शिव किशन उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवकिशन ने छेड़छाड़ कर दी। उसके बाद शिव किशन छत पर गया और महिला के पति को छत से फेंक दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में सूचना पर पहुंचे घर वालों ने घायल को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभय श्रीवास्तव ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

मामले पर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अमित गंगवार ने बताया अभी किसी की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- Kanpur Dehat: डीसीएम टकराने व कार पलटने से छह लोगों की मौत व आठ घायल... हादसे के बाद मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार