मीरजापुर: पेशकार ने निगला जहरीला पदार्थ, सीएचसी से रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। जिले के मड़िहान तहसीलदार के पेशकार रामसहाय सिंह ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होते ही तहसील कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में उपचार के लिए उन्हें सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। रामसहाय सिंह लगभग 25 वर्षो से मड़िहान तहसील में अर्दली से प्रमोशन होकर पेशकार पद पर थे। बताया गया कि सेवानिवृत्त होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा हुआ था। 

राजस्व परिषद अध्यक्ष डा. रजनीश दूबे का 18 अप्रैल को मड़िहान का निरीक्षण था। न्यायालय से फाइल पत्रावलियों के गायब होने के आरोप में कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे कई कर्मचारी आहत चल रहे हैं तो कुछ डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। हालांकि अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ कतराते नजर आए। पेशकार के इस कदम से तहसील कर्मियों में हड़कंचने के साथ-साथ अधिकारियों के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: KGMU के गांधी वार्ड में महिला का लटका मिला शव, वार्ड आया के पद पर थी तैनात

संबंधित समाचार