रामपुर: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भोट थाना  क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि 23 अप्रैल की दोपहर गेहूं की फसल काटने के बाद घर पर आराम कर रहा था। 

इस बीच गांव का ही रहने वाले विजय अपने साथियों के साथ घर में घुस गया। उसके बाद मेरे साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर मेरी पुत्रवधु वहां पर आ गई,तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में जाकर  तहरीर दी। 

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी  विजय सिंह, बलवीर सिंह, सूरज  सिंह,  एक अज्ञात सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें :- बच्चों और बड़ों की आंखों का दुश्मन बन रहा मोबाइल फोन

संबंधित समाचार