अंबेडकरनगर: आकाश आनंद कल शिवबाबा में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तीन दशक पहले शिवबाबा मैदान पर की थी जनपद के गठन की घोषणा

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद शुक्रवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। आकश शिवबाबा धाम के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।आकाश करीब डेढ़ घंटे जनपद में रहेंगे। वह शाम 3:30 बजे शिवबाबा मैदान पहुंचेंगे और 5 बजे तक वह जनसभा और पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।

बता दें कि लगभग तीन दशक पहले शिवबाब धाम से मुख्यमंत्री मायावती ने जनपद गठन की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही यहां पर लोकसभा चुनाव में बसपा का कब्जा रहा। पहली बार जनपद आ रहे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी इसी मैदान पर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राजनीतिक रैलियों के लिए जनपद के अकबरपुर नगर के निकट स्थित शिवबाबा मैदान इतिहास में दर्ज है। इसी मैदान से जनपद के गठन की घोषणा हुई थी।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार