सुलतानपुर: कोर्ट में भ्रामक रिपोर्ट भेजने पर मुंशीगंज एसओ को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश के अनुपालन न करने व भ्रामक रिपोर्ट भेजने पर मुंशीगंज थानाध्यक्ष को सिविल जज सीनियर डिवीजन/एसीजेएम अविनाश चंद्र गौतम ने नोटिस जारी कर 29 अप्रैल को जवाब तलब किया है। आरोप है कि हरिहरपुर निवासी रेबिका सिंह, उसकी पुत्री व भतीजे को गांव के अभय सिंह सूरज सिंह आदि ने रंजिशन मारपीट कर चोटें पहुंचाई।

एफआईआर दर्ज करने के बाद थाने   से कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में मानीटरिंग अर्जी दी। अर्जी पर कोर्ट ने थाने से मामले में रिपोर्ट तलब की जिस पर थानाध्यक्ष ने आरोप पत्र कोर्ट भेजने की आख्या भेजी परंतु कोर्ट में आरोप पत्र नही आया। कोर्ट में भ्रामक रिपोर्ट भेजने पर कोर्ट ने सख्त एक्शन लेते हुए मुंशीगंज थानाध्यक्ष को नोटिस जारी की है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार