Chitrakoot News: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...10 साल से चल रहा था फरार, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में पुलिस ने 10 साल से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया

चित्रकूट, अमृत विचार। पुलिस ने दस साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने इससे तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद की है।

चौकी प्रभारी सरैंया यदुवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह लगभग सात बजकर दस मिनट पर मुक्तिधाम से हरदौलीपुरवा की ओर जाने वाले रास्ते से यह गिरफ्तारी की। आरोपी संजय सिंह उर्फ सुक्खू सिंह पुत्र स्व. देवराज उर्फ चंबुल निवासी गढ़चपा थाना मानिकपुर 10 साल से फरार था। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2014 में गांव के ही अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। उसने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद वह अहमदाबाद भाग गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकारा कि वह चोरी छिपे गांव आता था। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में आरक्षी मनोज कुमार और राजमंगल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Accident: बाइक की टक्कर से गिरा युवक, हाईवे पर कई वाहन रौंदते रहे...मौत, शव के हो गए चीथड़े

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज