हरदोई: सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत
हरदोई। उत्तरप्रदेश में हरदोई के संडीला इलाके में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बता कि बाइक सवार दोनों युवक कछौना थाना क्षेत्र …
हरदोई। उत्तरप्रदेश में हरदोई के संडीला इलाके में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बता कि बाइक सवार दोनों युवक कछौना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जो मज़दूरी कर लखनऊ से लौट रहे थे।
दोनों के पास मिले मोबाइल से रात करीब 1 बजे युवकों के परिजनों को सूचना दे गई है गई। पुलिस ने कहा कि संडीला इलाक़े में देर रात कताइमिल चौकी क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और उधर से गुज़रे दूसरे ट्रक के नीचे आ गये जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
