Farrukhabad Crime: युवक का शव चीनी मिल के पीछे पड़ा मिला...24 घंटे से था लापता, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लापता युवक का शव पड़ा मिला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लापता युवक का शव चीनी मिल के पीछे झाड़ियाें में पड़ा मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

कायमगंज थानाक्षेत्र के गांव शिवरिई बरियार निवासी शिवम शाक्य (35) पुत्र सुरेश शाक्य दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी बहन अंजलि की 23 अप्रैल को शादी थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने गांव आया था। 

शिवम के भाई रमाकांत का कहना है कि उसका भाई कल सुबह नौ बजे घर से चला गया। सभी रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शनिवार सुबह कायमगंज चीनी मिल के पीछे झाड़ियाें में पड़ा मिला। शिवम के सिर के पीछे, गले में व शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शिवम के भाई का कहना है कि उसकी किसी से साजिश नहीं चल रही थी। आखिर उसके भाई की कैसे मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में 250 से ज्यादा आवास अपात्रों के हवाले...ताले पड़े या किराये पर उठे रहे

संबंधित समाचार