Farrukhabad News: इटावा बरेली हाईवे पर आठ घंटे से लगा भीषण जाम...गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल

इटावा बरेली हाईवे पर आठ घंटे से लगा भीषण जाम

Farrukhabad News: इटावा बरेली हाईवे पर आठ घंटे से लगा भीषण जाम...गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजेपुर थानाक्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे रामगंगा पुल व डबरी मोड़ पर पिछले आठ घंटे से जाम लगा हुआ है। जाम में फंसे यात्रियों का बुरा हाल हो गया है। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस जाम नहीं खुलवा पा रही है। एसडीएम अमृतपुर ने तत्काल जाम खुलवाने के पुलिस को निर्देश दिये हैं।

इटावा-बरेली हाईवे पर बने रामगंगा पुल पर भीषण जाम लगा हुआ है। सुबह चार से जाम लगे होने की वजह से पुल के दोनों ओर कई किलोमीटर मीटर वाहनों की कतारें लगी हुई है। रामगंगा पुल के पास अचानक ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। भीषण जाम में सैकड़ो वाहन फंसे हुए हैं। 

जिसमें छोटे वाहनों समेत बस व कामर्शियल वाहन भी शामिल है। उप निरीक्षक श्याम बाबू पुलिस बल के साथ जाम खुलवाने में जुटे हुए हैं। लेकिन वह अभी तक जाम नही खुलवा सके है। एसडीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि अल सुबह ट्रक खराब हो जाने से पुल पर जाम की स्थिति हुई है। राजेपुर थाना पुलिस को अतिशीघ्र जाम खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: युवक का शव चीनी मिल के पीछे पड़ा मिला...24 घंटे से था लापता, इलाके में फैली सनसनी